कांडी : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पतीला पंचायत के बेलहथ गांव के कार्डधारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कांडी से शिकायत की थी की जागृति महिला स्वयं सहायता समूह के दुकानदार द्वारा दिसम्बर व जनवरी माह का राशन कार्डधारियों के बीच वितरण नहीं किया गया है। जबकि लाभुकों से अंगूठा भी लगवा लिया गया है। कार्डधारियों के बीच राशन का वितरण नहीं किए जाने के कारण भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
इस मामले संज्ञान लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने उक्त दुकानदार से 24 घंटे के भीतर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने कहा की उक्त डीलर द्वारा राशन नहीं दिया जाना उसका मनमानेपन व स्वेच्छारिता को दर्शाता, जो कृत्य क्षम्य नहीं है।