6 Feb 2026, Fri

नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 9, वार्ड पार्षद के लिए 54 प्रत्याशी मैदान में,जानीए किस वार्ड में कितने प्रत्याशी हैं मैदान में

शेयर करें

वार्ड पार्षद के लिए 62 निर्देशन पत्र खरीदे,जमा हुए 58, मैदान में रह गए 54 प्रत्याशी

अनुप सिंह

नगर निकाय चुनाव 2026 में मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र से 9 अध्यक्ष प्रत्याशीयों का एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा निर्देशन पत्र जांच किया गया, जिसके बाद सभी 9 प्रत्याशी पुष्पक पांडे, सुमित्रा देवी, मारुति नंदन सोनी, सतेश्वरी देवी उर्फ सत्या दुबे, गिरीश पांडे, शोभा जयसवाल, वीरेंद्र राम, सूर्य देव माली एवं संजय सिंह उर्फ संजन सिंह का पत्र सही पाए गए, और सभी 9 प्रत्याशी मैदान में हैं।

वहीं वार्ड पार्षद पद हेतु दाखिल किये गए 58 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र मझिआंव बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती कनक, रंका सीओ सह निर्वाची पदाधिकारी शिवपूजन तिवारी एवं बरडीहा प्रभारी बीडीओ सह सीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार के द्वारा जांच किए गए। जांच के दौरान 4 नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए। वार्ड नंबर 6 से रविता देवी के नामांकन रद्द किए गए। जबकि दो लोगों के द्वारा डबल निर्देशन पत्र जमा किया गया था,और रद्द किए जाने संबंधित कारणों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि अभ्यर्थी अन्य राज्य से झारखंड राज्य में विवाह के आधार पर अब्रजीत है, अतः आरक्षण का लाभ अनुमान्य नहीं है। इसके बाद वार्ड नं 12 में खजूरी निवासी भगवान शर्मा एवं रमेश विश्वकर्मा का नामांकन पत्र रद्द किया गया। साथ ही वार्ड 09 के आमर गांव निवासी अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी मीरा कुमारी पति अनोज कुमार पासवान का नामांकन त्रुटि के कारण रद्द कर दिया गया।कार्यालय सूत्रों द्वारा बताया गया कि चार नामांकन पत्र रद्द होने के बाद वार्ड नंबर 1 से 12 तक 58 प्रत्याशियों में से अब 54 वार्ड पार्षद के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

जिसमें वार्ड नंबर 1 से जुगल राम, दिनेश कुमार गुप्ता, प्रदीप शाव एवं सौरभ कुमार,

वार्ड नंबर 2 से सुनीता देवी, रेणु कुमारी, दीपक कुमार, प्रभु राम, बिगू राम, गीता देवी एवं रीता देवी,

वार्ड नंबर 3 से प्रेमानंद त्रिपाठी, बसंत कुमार, विकास कुमार सिंह उर्फ विक्की, संजीव कुमार सिंह, प्रशांत कुमार दुबे एवं पूजा कुमारी,

वार्ड नंबर 4 से बीणा देवी, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, गीता देवी,वृंदा देवी एवं सरिता देवी,

वार्ड नंबर 5 से संजय प्रसाद, राहुल कुमार, विवेक सोनी,मोहम्मद आफताब खान, राजेंद्र राम, मिंता देवी एवं सुनील कुमार,

वार्ड 6 से सुमन विश्वकर्मा, कालिंदी देवी, एवं राधा देवी,

वार्ड नंबर 7 से पार्वती कुंवर, सुधीर शर्मा, अमित कुमार, अजय राम एवं वीरेंद्र प्रसाद,

वार्ड 8 से माया पाठक, सुरती कुमारी, दीपा कुमारी एवं स्वाति गुप्ता,

वार्ड 9 से रीना कुमारी, कमला देवी एवं अनीता देवी,

वार्ड नंबर 10 से बबलू रजवार, रविकांत कुमार एवं विनय राम,

वार्ड नंबर 11 से ममता कुमारी (खजुरी), अनिता देवी, ममता कुमारी (वीरबंधा), पंती देवी एवं राधिका देवी,

एवं वार्ड 12 से मुकेश कुमार मेहता एवं बालमुकुंद मेहता चुनावी मैदान में हैं। बताते चलें की सबसे कम वार्ड नंबर,6 में तीन, वार्ड 10 में तीन एवं वार्ड नंबर 12 में दो उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं शुक्रवार को नाम वापसी की तिथि रखी गई है। इसके बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह मिल जाएगा। और चुनावी सर गर्मी हलचल और तेज हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *