7 Mar 2026, Sat

पी के सिंह बने सांसद प्रतिनिधि, कहा दिए गए दायित्वों को पुरी तरह निर्वाहन करुंगा

शेयर करें

उमेश कुमार

रमना : सांसद विष्णु दयाल राम ने रमना प्रखंड के लिए प्रमोद कुमार सिंह को प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसकी घोषणा सांसद विष्णु दयाल राम ने की है। सांसद ने कहा कि प्रमोद सिंह पार्टी संगठन में सक्रिय 30 सालो से समर्पित है जनहित के मुद्दों पर कार्य करते रहे हैं। उनके अनुभव का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।

उन्होंने आशा जताई कि प्रमोद सिंह जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और आम जनता के बीच समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

प्रमोद सिंह के सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों मैं शामिल राम सकल पासवान,ध्रुव बैठा, सुदर्शन वियार, संजय सिंह, प्रवीण सिंह,यदुनंदन गुप्ता, रामकुमार चंद्रवंशी, ऋषि सिंह,राजकुमार सिंह ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *