7 Mar 2026, Sat

स्थानीय टेंपल इन वॉटर की प्रथम वर्षगांठ मनाई गई, लोगों में उत्साह

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी : स्थानीय टेंपल इन वॉटर की प्रथम वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें छठ पूजा एवं सूर्य मंदिर निर्माण समिति के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रखंड मुख्यालय कांडी के ऐतिहासिक पोखरा के बीच में जल के मध्य टेंपल इन वॉटर – सूर्य मंदिर के रूप में जल मंदिर का निर्माण कराया गया है। इस मंदिर की सुंदरता को देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोग मंदिर परिसर में आकर दर्शन पूजन किया करते हैं। टेंपल इन वाटर की कल के दिन ही प्राण प्रतिष्ठा यानी स्थापना की गई थी। इसके प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर छठ पूजा एवं सूर्य मंदिर निर्माण समिति के तत्वावधान में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में प्रथम स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरि नाम संकीर्तन के साथ-साथ भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मालूम हो कि प्रखंड मुख्यालय कांडी में टेंपल इन वाटर के रूप में एक सुंदर एवं विलक्षण निर्माण कराते हुए भगवान भास्कर की स्थापना की गई है। लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर स्थानीय एवं दूर-दूर के हजारों की संख्या में छठ व्रती एवं उनके परिजन भाग लिया करते हैं। यह पूजनोत्सव प्रखंड मुख्यालय के लिए एक विशिष्ट आयोजन होता है।

यूं तो प्रखंड मुख्यालय में श्री रामनवमी व शारदीय नवरात्र के अवसर पर भी विशेष आयोजन किया जाता है। लेकिन टेंपल इन वॉटर – जल मंदिर में लोक आस्था के महा पर्व छठ का आयोजन दूर-दूर के लोगों के लिए भी एक विशेष कार्यक्रम हो गया है। प्रथम स्थापना दिवस समारोह में समिति के अध्यक्ष कृष्णा बारी, रविरंजन शर्मा, जयप्रकाश सोनी, गोरख प्रसाद के साथ नाल वादक महेंद्र शर्मा, हारमोनियम वादक ललन पासवान, झाल वादक बिहारी सिंह, गायक जोगेंद्र शर्मा, कैलाश शर्मा, सुरेंद्र प्रजापति व बिहारी सिंह सहित पंचायत के पूर्व मुखिया एवं भाजपा नेता विनोद प्रसाद, अनूप पासवान, पंडित नवीन मिश्रा, महेंद्र शाह, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *