महाशिवरात्रि पूजा को लेकर बड़कागांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। जिसके अध्यक्षता अंचल अधिकारी मनोज कुमार एवं संचालन पंचायत समिति सदस्य रि तेश ठाकुर ने किया। उपस्थित लोगों ने महाशिवरात्रि पूजा पर अपनी अपनी बातों को रखा जिसमें विशेष कर बुढ़वा महादेव में पूजार्चना एवं राम जानकी मंदिर से छवनिया रोड होते हुए बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण जाने को लेकर विशेष चर्चा हुई। जिसमें अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीओ मनोज कुमार ने कहा कि मैंने अनुमंडल पदाधिकारी को विस्तृत रूप से सभी जानकारी दे चुका हूं। सभी शांतिपूर्वक त्यौहार में सहयोग करें। त्यौहार में माहौल को गंदा करने वाले को किसी भी हालत में बख्सा नहीं जाएगा। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि हम मनुष्य हैं विवेकशील प्राणी है एक दूसरे के त्यौहार को सम्मान करें, व्यवधान उत्पन्न न करें भाईचारे के साथ त्योहार को मनाये।
पुलिस निरीक्षक ललित कुमार ने कहा कि शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। अफवाहों पर ध्यान ना दें ,सोशल मीडिया में गलत मैसेज डालने वालों पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की होगी।
वही की जीप प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि समय पर जुलूस निकाले हम लोग माला लेकर स्वागत के लिए तैयार हैं।
वही कई लोगों ने स्थानीय प्रशासन से बुढ़वा महादेव को लेकर आपसी खींचतान विवाद को जल्द से जल्द दूर करने की मांग की है।
मौके पर मुख्य रूप से अंचलाधिकारी मनोज कुमार, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पुलिस निरीक्षक ललित कुमार, प्रमुख फुलवा देवी, जिप सदस्य सुनीता देवी, पुअनि सुदेश कुमार, रामराज सिंह, सावित्री कच्छप, एएसआई हादी खान, दीपक लकड़ा, सांसद प्रतिनिधि कृष्णा राम , पंसस रितेश कुमार, शशि कुमार मेहता, जीप प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, दीपक दास , भीखन महतो , बसंत नारायण सिंह, रामसेवक सोनी, रामधनी महतो, दीपक साव, विगल चौधरी, मोहम्मद निजामुद्दीन, समाजसेवी सोनू इराकी, जयशंकर महतो, उमेश दांगी, दामोदर प्रसाद मेहता, रामचरित्र प्रसाद, सुरेश महतो ,किशोर राणा के अलावा दर्जनों की उपस्थित थे।