15 Feb 2026, Sun

दोनों प्रखंड क्षेत्र के तमाम शिवालियों में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का त्योहार,भजन कीर्तन,और हो रहा है प्रोग्राम

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के तमाम शिवालयों में श्रद्धा,भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिरों के बाहर लगनी शुरू हो गई थीं। विशेष रूप से हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इधर ब्लॉक रोड स्थित प्राचीन शिवालय में

भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेलपत्र अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके अलावा कई स्थानों पर रुद्राभिषेक और विशेष आरती का आयोजन किया गया।

इसके अलावा खजूरी,गोपालपुर, बुढ़ीखाड़,खारसोता,मोरबे, बरडीहा, खरगडीहा एवं शिव मारे गुरु स्थान सहित आदि गांव स्थित मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर दिनभर उपवास किया। महिलाओं,युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।इधर मझिआंव थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो एवं बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपने अपने क्षेत्र के शिवालयों में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।इधर शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों के द्वारा श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरण किया। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जहां भक्त शिव भक्ति में लीन नजर आए।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की भी झलक देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और भगवान शिव से सुख,शांति और समृद्धि की कामना की। संपूर्ण क्षेत्र शिवमय हो उठा और श्रद्धा की गंगा बह गई। वहीं दोनों प्रखंड क्षेत्र में कहीं भजन कीर्तन तो कहीं नाटकीय प्रोग्राम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *