6 Mar 2026, Fri

रामनवमी पूजा मनाने को लेकर निर्माणाधीन महावीर मंदिर परिसर में ग्रामीणों एवं दुकानदारों ने की विशेष बैठक

शेयर करें

रामनवमी पूजा को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाने का लिया निर्णय

अनुप सिंह

मोहम्मदगंज (पलामू):रामनवमी पूजा को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर स्टेशन रोड स्थित निर्माणाधीन महावीर मंदिर परिसर में ग्रामीणों एवं दुकानदारों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रामनवमी पूजा समिति का गठन किया गया।

गठित समिति में सत्यनारायण सिंह को अध्यक्ष, नीरज कुमार अग्रवाल को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, सिद्धार्थ कुमार एवं रामजन्म राम को सचिव बनाया गया। वहीं हिमांशु सिंह, शम्भू प्रसाद, धीरेन्द्र कुमार, पिंटू एवं नित्यानन्द पाठक को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा रौशन कुमार, विनय मेहता, रौशन, रविरंजन सिंह, पवन सिंह एवं सुशील मेहता को व्यवस्थापक समिति में शामिल किया गया।

जबकि विशाल, शुभम, मुन्ना, अनिमेश, सनोज, अंगद, प्रभात, विक्की, आशीष, मंटू, हिमांशु, रितिक एवं छोटू को सक्रिय सदस्य बनाया गया।

बैठक में द्वारका प्रसाद, अजित सिंह, हरेराम सिंह, मनोज चौरसिया, मनोज, रानू सिंह, महेश चौरसिया, बद्री गुप्ता, छोटेलाल, अजय लाल, शिव कुमार, कन्हाई राम, नन्दकिशोर मेहता, शम्भू प्रसाद, आदित्य कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं दुकानदार उपस्थित थे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि रामनवमी के एकम के दिन स्टेशन रोड एवं मेन रोड में भगवा ध्वज लगाए जाएंगे, सप्तमी को झंडा स्थापना की जाएगी तथा रामनवमी के दिन भव्य जुलूस निकालने के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *