18 Apr 2026, Sat

शहरी एवं प्रखंड क्षेत्रों के लिए मनोनीत किए गए नए सांसद प्रतिनिधि,शहरी क्षेत्र के लिए: भगवान

शेयर करें

सांसद द्वारा किए गए विश्वास पर खरा उतरने का काम करुंगा

अनुप सिंह

मझिआंव: पलामू सांसद विष्णु दयाल राम उर्फ बी राम के द्वारा जिला सहित मझिआंव नगर पंचायत शहरी, ग्रामीण, बरडीहा ग्रामीण एवं कांडी प्रखंड क्षेत्रों के लिए नए सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। जिसमें मझिआंव नगर पंचायत शहरी क्षेत्र के लिए बकोईया ग्राम निवासी भगवान दत्त तिवारी को प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के लिए टड़हे ग्राम निवासी रामजतन पासवान, बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के लिए खरगडीहा गांव निवासी सतीश कुमार यादव एवं कांडी प्रखंड क्षेत्र के लिए जमुआ,सेमौरा गांव निवासी दिनेश पासवान को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत गया।

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने जिला उपायुक्त के नाम पत्र जारी करते हुए कहा है कि गढ़वा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों/मंडल में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है जिसमें मंडल में विकास कार्य की प्रगति समीक्षा हेतु मैं सांसद प्रतिनिधि के रूप में प्रखंड स्तरीय निम्नलिखित व्यक्तियों को मनोनीत करता हूं मेरे अनुपस्थिति में प्रखंड स्तर पर होने वाली विभिन्न बैठकों में मेरे प्रतिनिधि के रूप में शामिल रहेंगे। वह इस पत्र की प्रतिलिपि एसडीएम, बीडीओ,सीओ एवं कार्यपालक पदाधिकारी को भी भेजा गया है।

इधर मनोनीत किए गए सांसद प्रतिनिधि भगवान दत्त तिवारी ने कहा है कि सांसद महोदय के द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है मैं उसे पूरे तरीके से पालन करूंगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र वासियों के आशीर्वाद से मुझे सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है। मैं जानता के विश्वास पर खरा उतरने का काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *