मझिआंव: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदरा के बिछी गांव में श्री सत्यचण्डी महायज्ञ एवं मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को भव्य तरीके से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने यज्ञ शाला से कलश उठाकर बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के समीप बांकी नदी पहुंचे और विद्वान पंडितो के द्वारा पूजा अर्चना कराई गई,और नदी से पवित्र जल भर गया। पुण: सभी श्रद्धालुओं ने डीजे बजा के साथ जयकारा लगाते हुए यज्ञशाला पहुंचे,और विधि विधान से कलश स्थापना किया। यह सभी कार्यक्रम समस्त ग्रामीण के सहयोग से कमेटी अध्यक्ष बबलू चौधरी की देखरेख में किया गया। इस दौरान युवा समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी अनुप कुमार दुबे उर्फ मीनू दुबे अपने टीम के सदस्यों के साथ मिलकर जल यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को पानी एवं शरबत पिलाया। इस संबंध में अनूप कुमार दुबे उर्फ मीनू दुबे ने कहा कि अपने गांव पंचायत का यज्ञ है इसमें बढ़ चढ़कर भाग लेना एवं सहयोग करना हम सबों का कर्तव्य बनता है। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है की बिच्छी में मां दुर्गा के प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है। मुझे जो सहयोग बनेगा वह मैं पूरा करूंगा। वहीं मुखिया प्रतिनिधि इंदल सिंह ने भी अपने सहयोगियों के साथ जल यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने कहा की इस यज्ञ कार्यक्रम में मुझे जितना सहयोग बनेगा करूंगा। यह धार्मिक अनुष्ठान बहुत ही सराहनीय कार्य है।
वहीं ग्राम वासियों के सहयोग से 6 मार्च को पंचांग पूजन,मंडप प्रदेश,अरणी मंथन, 7 मार्च को मंडप पूजन, पुष्पाधिवास, 8 मार्च को मंडप पूजन,हवन एवं नगर भ्रमण, 9 मार्च को स्थापना पूजन एवं 10 मार्च को पूर्णाहुत, महा भंडारा एवं साधु संतों की विदाई की जाएगी। जिसमें उपस्थित पंचायत बीडीसी , संजय रजवार, उमेश रजवार दिनेश रजवार, अरविंद रजवार, जितेंद्र यादव, प्रयाग चौधरी, रमेश चौधरी, संजय राम, कंचन विश्वकर्मा तमाम लोग शामिल थे।