शिव बारात में ‘थार का तांडव’: नशे में धुत निलंबित अफसर की गाड़ी से मची अफरा-तफरी!
अनुप सिंह
गढ़वा:महाशिवरात्रि की पावन रात लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के पचफेड़ी के पास अचानक अफरा-तफरी में माहौल बदल गई। मिली जानकारी के अनुसार जब शिव बारात देख रहे श्रद्धालुओं के बीच एक अनियंत्रित थार वाहन भिड़ में घुस गया। थार (JH-01EY-0049) कई वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। चौंकाने वाली बात यह कि वाहन चला रहे थे गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल के निलंबित अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक सह निलंबित सीओ नशे की हालत में था,और वाहन में एक महिला भी सवार थी।
यही सीओ दुसरे महिला के साथ उनकी पत्नी और परिजनों के द्वारा मझिआंव सरकारी आवास में पकड़े गए थे, और रैयतों, आम ग्रामीणों एवं पत्रकारों से दुर्व्यवहार के चक्कर में निलंबित हुए थे।
मिली जानकारी के अनुसार टक्कर से बाइक और चारपहिया क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि किसी की जान माल नुकसान नहीं बताई गई है।
वहीं गाड़ी पर “डिप्टी कलेक्टर” और भीतर “प्रशासन” लिखा देख लोगों का गुस्सा भड़क उठा। भीड़ उग्र होती उससे पहले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निलंबित अफसर को हिरासत में ले लिया।
थार पर ‘डिप्टी कलेक्टर’, भीतर नशे की कहानी: अफसर बनाम आस्था की रात!
लातेहार के मनिका इलाके में शिव बारात के दौरान हुआ हादसा अब प्रशासनिक लापरवाही और सत्ता के रुतबे की बहस बन गया है। श्रद्धालु झांकी देख रहे थे, तभी तेज रफ्तार थार ने एक बाइक और एक चारपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। वाहन चला रहे निलंबित अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार बताए जा रहे हैं, जिन पर नशे में वाहन चलाने का आरोप है। हादसे के बाद जब लोगों ने थार पर “डिप्टी कलेक्टर” का बोर्ड देखा, तो आक्रोश और बढ़ गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ने से पहले मनिका थाना पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए अफसर को वाहन समेत हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान अधिकारी ने सवालों से किनारा कर लिया। अब सवाल यह है कि आस्था के पर्व पर प्रशासनिक लापरवाही क्या सिस्टम की साख पर धब्बा तो नहीं?