बरडीहा थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी सरोज रजवार के 19 वर्षीय पुत्र रूपेश रजवार को पुलिस ने पोस्को एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली पुलिस सुत्रो से जानकारी के अनुसार युवक थाना क्षेत्र के ही एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद थाना में लिखित आवेदन दिया गया।
इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने और लिखित आवेदन के बाद थाना कांड संख्या-09/26 दिनांक-12/02/26 धारा-87/137(2)/64(2)(m)BNS@4/6 pocso act के प्राथमिकी दर्ज करते हुए, अभियुक्त रूपेश रजवार को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया गया है।और नाबालिक युवति का मेडिकल जांच करवाया गया।