15 Feb 2026, Sun

बुढ़वा महादेव समेत प्रखंड के 151 शिवालयों में मनाई गई महाशिवरात्रि,रात भर मंदिरों में हुआ भजन कीर्तन

शेयर करें

विष्णु गुप्ता

बड़कागांव के बादम सहित तमाम शिवालयों में श्रद्धा के साथ महाशिवरात्रि पूजा की गई । प्रखंड के बुढ़वा महादेव, नापोखुर्द मुरली पहाड़ मंदिर समेत 151 मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा के लिए कतार में लगे हुए थे। शिवालयों में सुबह से ही हर हर महादेव, बम बम भोले की जय घोष के साथ घण्टा बजता रहा। लोगों ने भक्ति भाव के साथ भगवान शिव पार्वती की पूजा की शिवलिंग पर दूध दही चढ़ाया गया एवं जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख शांति समृद्धि की कामना की। वही प्रखंड के महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में भी पूजा की गई, भंडारा का भी आयोजन किया गया, लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। विधायक रोशन लाल चौधरी ने बुढ़वा महादेव मंदिर में जला अभिषेक कर शिवलिंग की पूजा की। मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि बुढ़वा महादेव में लगभग 350 वर्ष पुरानी शिवलिंग है , पर्यटन स्थल घोषित होने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। यह काफी रमणीक एवं दुर्लभ स्थानों में एक है। सरकार को ध्यान देना चाहिए जल्द से जल्द पर्यटन स्थल घोषित कर कार्य शुरू करना चाहिए।

वहीं बड़कागांव राम जानकी मंदिर से बुढ़वा महादेव विकास समिति कर्णपुरा क्षेत्र, कांडतरी, खैरातरी की ओर से शिव बारात निकाली गई जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला प्रस्तुत किया। शांति व्यवस्था के लिए कई मंदिरों चौक चौराहे में प्रशासन की ओर से काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे । एसडीपीओ पवन कुमार ,बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, सीओ मनोज कुमार, पुलिस निरीक्षक ललित कुमार ,थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता व अन्य दंडाधिकारी दिनभर चौकसी करते नजर आए छवनिया में पुलिस की देखरेख में बुढ़वा महादेव के लिए शिव बारात पास कराया गया। मौके पर शांति व्यवस्था में प्रमुख फुलवा देवी,विधायक लोकनाथ महतो, सुनीता देवी, रंजीत कुमार, वचन देव कुमार, शशि मेहता, संदीप कुशवाह, रामचरित्र प्रसाद , दामोदर मेहता, सुरेश महतो, शिबू कुमार उर्फ शिव शंकर , हुलास प्रसाद दांगी, भीखन महतो, जयशंकर महतो, मोहम्मद इब्राहिम ,सोनू इराकी, जानेसार आलम ,मोहम्मद अफवान केअलावा कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *