15 Feb 2026, Sun

चोरी के फरार अभियुक्त के घर गढ़वा पुलिस ने पलामू में जा कर चस्पा किया इश्तिहार

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: न्यायालय से निर्गत थाना कांड संख्या 138/2020 के फरार चल रहे अभियुक्त के घर पुलिस ने इश्तिहार चस्पा किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना पुलिस अवर निरीक्षक चंदन प्रधान ने बताया कि माननीय न्यायालय से निर्गत इश्तिहार थाना प्रभारी के निर्देशानुसार पलामू जिला के हरिहरगंज थाना अंतर्गत सेमरवार गांव निवासी स्वर्गीय बद्री पासवान के पुत्र वीरेंद्र पासवान के घर पर एवं सार्वजनिक स्थल पर ढोल बाजे के साथ इश्तिहार चस्पा किया गया है।

जिसमें हरिहरगंज थाना एस आई अविनाश कुमार एवं पुलिस बल के सहयोग से इश्तिहार चस्पा किया गया। श्री प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरेंद्र पासवान थाना कांड संख्या 138/2020 के अभियुक्त है। जो फरार चल रहा है। उन्होंने कहा कि करुई गांव निवासी श्रीकांत सिंह का ट्रैक्टर चोरी हुआ था और इस ट्रैक्टर चोरी कांड में वीरेंद्र पासवान पिता स्वर्गीय बद्री पासवान मुख्य आरोपी है। उन्होंने कहा कि अगर वीरेंद्र पासवान हाजिर नहीं होता है तो न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कारवाई किया जाएगा। इस दौरान थाना क्षेत्र के अन्य पुलिस बल भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *