27 Mar 2026, Fri

छत्तीसगढ़ में भीषण ट्रक एक्सीडेंट युवक की दर्दनाक मौत, मृतक के घर के बाहर अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: थाना क्षेत्र के तलसबरिया गांव निवासी वीरेंद्र पासवान के 24 वर्षीय पुत्र मुकेश पासवान की छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ में भीषण ट्रक एक्सीडेंट में शुक्रवार को दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को मृतक का शव पैतृक गांवआते ही पूरे गांव में मातम छा गया और घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। तथा इसके अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा, इसके बाद बांकी नदी में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

इस बारे में परिजनों ने बताया कि मुकेश रायगढ़ में ट्रक चलाता था और शुक्रवार को तकनीकी खराबी होने के कारण उसका ट्रक एक पेड़ से टकरा गया।और वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पास के ही एक सरकारी अस्पताल में उसे भर्ती कराया।जहां पर चिकित्सक द्वारा मुकेश को मृत्यु घोषित कर दिया गया। परियोजना ने बताया कि मुकेश की शादी कुछ ही वर्ष पहले दवनकारा में हुई थी और एक बच्चा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *