1 Mar 2026, Sun

गायब पांच वर्षीय बच्चे का शव कुआं से निकाला गया, क्या बैर खाने के चक्कर में कुआं में गिरा

शेयर करें

अनुप सिंह

बरडीहा: थाना क्षेत्र के ललगाड़ा गांव निवासी रियाज अंसारी के लगभग 5 वर्षीय पुत्र अजमेर अंसारी की मौत कुआं में डूबने से हो गई।जिसका शव रविवार को निकाला गया। इस संबंध मिली जानकारी के अनुसार परिजनों के द्वारा बताया गया कि उनका बच्चा बैर खाने गया हुआ था,इसी क्रम में बच्चा गायब हो गया, और काफी खोजबीन करने के बाद नहीं मिलने पर परिजनों ने थाना को सूचना दिया। जिसके बाद थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे । थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार से पुछे जाने पर उन्होंने बताया कि परिजनों के द्वारा दिए गए सूचना के बाद आसपास जांच स्थलों पर जांच पड़ताल किया।

इसी दौरान जमीन की सतह से निचे झाड़ी से लिपटा हुआ एक कुआं था, उसे देखा गया तो बच्चा उसी में गिरा हुआ पाया गया, जिसके बाद उसे कुआं से निकाला गया, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। जिसके पॉकेट से बैर भी पाया गया। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बैर खाने के दौरान पैर फिसल गया होगा।

जिसके बाद शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया। उधर इस तरह से अचानक बालक की मृत्यु होने से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *