1 Mar 2026, Sun

दोनों थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक सह होली मिलन समारोह,जरुत के अनुसार 112 पर भी दे सकते हैं जानकारी: इंस्पेक्टर

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव एवं बरडीहा थाना परिसर में होली एवं रमजान पर्व को लेकर रविवार को पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें होली पर्व एवं रमजान पर्व शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान थाना क्षेत्र के सभी पंचायत स्तरीय मुखिया एवं पंचायत के सभी जन प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने पंचायत स्तर पर 4 मार्च को होली पर्व एवं ईद पर्व शांतिपूर्वक वातावरण में मनाये।जिसमें सभी हिन्दू मुस्लिम मिलकर यह रंगों का त्योहार एवं ईद त्योहार को एक जुटता का परिचय देकर मनाये। तथा तलसबरिया पंचायत मुखिया महताब आलम,बोदरा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य अनिल राम के द्वारा सुझाव देते हुए कहा कि पर्व में अवैध महुआ शराब बनाने एवं पीने पर रोक लगाने की मांग किया, ताकी शराब पीकर लोगों के द्वारा अश्लील गाने बजाते हैं, एवं लड़ाई झगड़ा होता है,जिस पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश किया जाए। वहीं तलशबरियां पंचायत की मुखिया महताब आलम ने सेमरहत गांव में होलिका दहन के दिन लोगों के द्वारा शरारत किया जाता है,उसपर नजर बनायें रखने की मांग किया। वहीं रामपुर पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान ने जाहरसराय में भी होली के दिन पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए कहा। साथ ही माखन सिंह,एस एन त्रिपाठी, पुर्व बीडीसी राजेंद्र राम सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी अपनी बातों को रखा।

इस मामले में पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार ने शांति समिति की बैठक में आए सदस्यों एवं जन प्रतिनिधियों से कहा कि होली रंगों का त्योहार है ,सभी लोग इसे उत्साह पूर्वक मिलजुल कर मनायें, तथा अमर्यादित गाना एवं भाषा का उपयोग कभी भी नहीं करें। ताकि दूसरे लोगों को बुरा लगे। उन्होंने कहा कि होली एवं रमजान दोनों एक दूसरे के भाईचारे का पर्व है और हम सबों को एक साथ मिलकर अपने-अपने त्योहार को हंसी खुशी से मनाएं। ताकि क्षेत्र में थाना क्षेत्र का नाम रौशन हो। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी सूचना पुलिस को देना है तो हमें या थाना प्रभारी या अन्य पदाधिकारियों से संपर्क कर तत्काल जानकारी दें, ताकि कोई भी अप्रिय घटना होने से पहले रोका जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इधर संपर्क नहीं होता है तो 112 नंबर पर डायल कर सूचित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में कानून को अपने हाथ में नहीं लें। पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।

वहीं शांति समिति में थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो एवं बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने अपने -अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्वक होली पर्व मनाने की सभी से अपील किया है।तथा किसी भी अप्रिय घटना होने की सूचना पुलिस को तुरंत देने की बात कही है। वहीं बैठक के बाद सभी लोग एक दूसरे को अमीर गुलाल लगाकर गले मिले।

मौके पर अंचल निरीक्षक शशि कुमार, एस आई चन्दन प्रधान, धर्मेंद्र सिंह, संजय कुमार, एएसआई सालिब कुजूर, अनील कुमार, मृत्युंजय कुमार राय,अनवार खां, डॉ:कुलदेव चौधरी,बीडीसी प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह,अशोक कमलापुरी ,संजय कमलापुरी, बीडीसी प्रतिनिधि छोटे खां, सहित दोनों थाना के पीस कमेटी सदस्य, गण्यमाण एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *