2 Mar 2026, Mon

होली पर्व को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा निकाली गयी फ्लैग मार्च

शेयर करें

उमेश कुमार

रमना: होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को सत्येंद्र नारायण सिंह एसडीपीओ वंशीधर नगर के नेतृत्व में रमना पुलिस ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाली गई।

एसडीपिओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र आजाद थाना प्रभारी आकाश कुमार के नेतृत्व में निकाले‌‌ गए इस मार्च के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वाले व हुड़दंग मचाने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर थाना मोड होते हुए सर्वेश्वरी चौक, गणेश मोड, भगत सिंह चौक, स्टेट बैंक, हाई स्कूल चौक सहित पूरे बाजार और सुदूर ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरा।

पुलिस बल के जवानों ने गांव और कस्बों की गलियों में भ्रमण कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निकाले इस फ्लैग मार्च में पुलिस के कई वरीय पदाधिकारी और जवान शामिल थे। जिसमें मुख्य रूप से बंशीधर नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार, बिशनपुरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह एएसआई राकेश कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस बल और सशस्त्र जवान शामिल हुए।

थाना प्रभारी आकाश कुमार ने कहा कि होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष गश्त रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि शराब पीने-पिलाने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रमना -02- सोमवार को होली को लेकर फ्लैग मार्च निकालती रमना पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *