2 Mar 2026, Mon

थाना प्रभारी ने अफवाहों से बचने एवं कानून हाथ में नहीं लेने का किया अपील

शेयर करें

अनुप सिंह

बरडीहा: थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने अफवाह से बचने एवं कानून हाथ में नहीं लेने का अपील अपने थाना क्षेत्र के लोगों से किया है। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल के दिनों में झारखंड के सभी इलाके के साथ-साथ बरडीहा क्षेत्र अंतर्गत भी बच्चा चोरी होने जैसे अपवाह लगातार सामने आ रही है, जो बिल्कुल अपुष्ट है।

उन्होंने लोगों से कहा है कि आप सभी थाना क्षेत्र वासियों से अपील करते हैं कि अगर आपके इर्द-गिर्द बच्चा चोरी से संबंधित कोई भी अज्ञात व्यक्ति (पुरुष/महिला) के पाए जाने की सूचना मिलती है तो कानून हाथ में ना लेकर अभिलंब वास्तविकता की जांच हेतु बरडीहा थाना पुलिस या डायल 112 पर संपर्क कर सूचित करें। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल आपके बीच पहुंचेगी और सत्यता की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि जांच करते हुए अगर दोषी पाया जाता है तो उसे कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। आप सबों को कानून हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि बैनर पोस्टर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी आप लोगों को सूचित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *