2 Mar 2026, Mon

बीडीओ ने पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मियों संग बैठक कर होली पर्व पर निगरानी रखने का दिया निर्देश

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: प्रखंड कार्यालय में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने सभी पंचायत सचिवों के साथ होली पर्व के मद्दे नजर व कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बीडीओ राकेश सहाय द्वारा बताया गया कि सभी पंचायत सचिवों को उनके संबंधित पंचायत में होली पर्व के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जवाब देही दी गई, और उन्हें मुख्यालय में बने रहने का निर्देश निर्गत किया गया।

साथ ही सभी तरह की छुट्टियां पूर्व में यदि स्वीकृत है तो उन्हें रद्द कर दिया गया।यह भी कहा गया कि यदि किसी भी तरह की अनहोनी, गड़बड़ी होती है या आशंका भी उत्पन्न होती है तो वह तत्काल इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को देंगे ताकि मौके पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि खुशियों का त्यौहार है इसमें सभी लोगों को मिलजुल कर त्यौहार मनाने की जरूरत है। अंत में उन्होंने अपने प्रखंड वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *