क्या जल्दी बाजी के चक्कर में गलत तरीके से किया जाएगा निर्माण: ग्रामीण
अनुप सिंह
कांडी: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भंडरिया गांव में भीम बेराज के समीप डूब क्षेत्र का पानी निकास के लिए बनाई जा रही ड्रेन में भारी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने आवाज उठाई है। जिसको लेकर ग्रामीण रामयश सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रभु सिंह, रामेश्वर सिंह,धन्नजय सिंह सहित अन्य कई ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता को लेकर नाराजगी व्यक्त किया है।
लोगों का कहना है कि ड्रेन जो बनाई जा रही है उसमें सही तरीके से सिंचाई नहीं किया जा रहा है जबकि जूट के बोरी या अन्य सामग्री डालकर सिंचाई होना चाहिए। जब पदाधिकारी जांच करने आते हैं तो सिंचाई करते हुए दिखा दिया जाता है लेकिन मूल रूप से सिंचाई नहीं हो रही है। इसके साथ-साथ लगभग 50 मीटर की दूरी में मिट्टी फीलिंग करके बनाया गया है जहां भरपूर मिट्टी भी नहीं दिया गया और ना ही मिट्टी को दबाया गया है जिससे बरसात के समय में ड्रेन बैठने और टूटने का डर सता रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि भीम बराज से लगभग 200 मीटर नीचे बाईं नहर की दक्षिण ओर लगभग 28 से 30 बीघा जमीन जलमग्न हो जाता है क्या इस तरह के निर्माण कार्य से किसानों का सपना पूरा होगा। वहीं निर्माण कार्य कर रही भी के एस कंपनी के इंजिनियर गोलू शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने ने भी स्वीकार करते हुए कहा कि मिट्टी फीलिंग जहां हुई है वहां थोड़ा काम है बाद में होगा।
इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि जूट का बोरी नहीं आया है आएगा तो क्यूरिंग होगा। इधर विभागीय इंजीनियर आनंद सागर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि लगभग 80 लख रुपए की लागत से ड्रेन बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से मिली शिकायत के बाद कंपनी के लोगों को बोला गया था, लेकिन अगर कार्य इस तरह से हो रहा है तो जांच किया जाएगा।