5 Feb 2026, Thu

झारखंड में पुलिस ने मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली के साथ सात अन्य नक्सलियों को मार गिराया

शेयर करें

ब्यूरो रिपोर्ट

गढ़वा- बोकारो जिला के गोमिया में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक सहित 8 नक्सली ढेर किए गए, और हथियार बरामद किया गया। मिली मिडिया रिपोर्ट के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ इनामी नक्सली विवेक उर्फ प्रयाग मांझी,साहेब राम मांझी,अनुज और अरविंद यादव सहित आठ नक्सली शामिल हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

मुठभेड़ पर झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने कहा, “आज हमारे सुरक्षा बलों ने 8 माओवादियों को मार गिराया है। हमने चार INSAS और एक SLR समेत हथियार बरामद किए हैं। तीन शीर्ष नक्सली विवेक उर्फ प्रयाग माझी, अरविंद यादव और साहेबराम माझी मारे गए हैं। ऑपरेशन को JJ (झारखंड जगुआर), पुलिस और CRPF ने अंजाम दिया। पहली गोलीबारी सुबह 5.30 बजे हुई। मुठभेड़ 1.5-2 घंटे तक चली… आज हमारे पास राज्य के हर नक्सली का हर विवरण और स्थान है। यह उन लोगों के लिए एक चेतावनी है जो अभी भी हथियारों के साथ घूम रहे हैं। उन्हें आत्मसमर्पण करना चाहिए क्योंकि हम हर विवरण और उनके ठिकानों से वाकिफ हैं। अगर वे शांति चाहते हैं और झारखंड की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्हें आत्मसमर्पण करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *