23 Mar 2026, Mon

जल पखवाड़ा के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया पौधारोपण

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:- प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोरबे में जल पखवाड़ा के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। विद्यालय के सहायक शिक्षक अक्षय कुमार एवं तौसीफ रजा के द्वारा आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा विद्यालय परिसर में फूल पत्तियों के साथ पौधारोपण किया गया।कहा की पर्यावरण संरक्षण को संरक्षित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष कम से कम चार पौधे लगाने की नितांत आवश्यकता है। कहा की आज के समय में जगह-जगह पर पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, बढ़ती तपिश एवं गर्मी के कारण लोगों को घर से निकलना मुहाल हुआ है। इसका मुख्य कारण पेड़ पौधों का काटना है।कहा की पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *