7 May 2026, Thu

पहलगाम में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी प्रखण्ड के भाजपा कांडी मंडल के पहाड़ी कार्यालय में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।काश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए हिन्दू पर्यटकों की मृत आत्मा की शांति के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बजरंग दल संयोजक शशि रंजन दुबे की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजन किया गया।जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम लाला दुबे ने सभी 28 मृत व्यक्ति के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया व दीप प्रज्वलित किए।साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित किया और दो मिनट का मौन रख और आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए।मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मीडिया प्रभारी संतोष कुमार सिंह,राम जन्म प्रसाद,शिव प्रसाद पाण्डेय,नारद पाण्डेय,नीरज सिंह,लालमेंद्र कुमार,कौशल किशोर,राजा राम बैठा,विजय सिंह,सुधीर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *