मझिआंव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामवृक्ष भुईयां के 26 वर्षीय शादीशुदा पुत्र सुकुल कुमार पिछले 6 महीना पहले छत्तीसगढ़ के कोरवा में सरिया सेटिंग का सुपरवाइजर का कार्य करता था। और कार्य के दौरान मजदूर विनोद सिंह से दोस्ती हो गई।
दोस्ती का फायदा उठाकर सुकूल कुमार ने विनोद सिंह के घर धौड़ामुंडा, थाना गौरेला छत्तीसगढ़ गया। और उसकी पत्नी चार बच्चे की मां गीताबाई को बहला फुसलाकर और शादी के झांसा देकर उसके साथ पिछले 1 महीने से गलत संबंध बनाया। इस बीच प्रेमी सुकुल कुमार अपनी दूसरी पत्नी मानकर अर्थात चार बच्चे को छोड़कर दूसरी पत्नी गीताबाई प्रेमी के साथ मझिआंव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में अपने घर लेकर आया।
घर आते ही उसकी पहली पत्नी ललिता देवी जो एक 5 वर्षीय पुत्री की मां है। उसने घर आते ही जोरदार विरोध जताया। और देखते देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सारी स्थिति को देखते हुए पहली पत्नी के सहयोग से ग्रामीणों ने दोनों को पड़कर थाना को सौंप दिया। इसके बाद थाना पुलिस ने सारी स्थिति को जानकारी प्राप्त की और प्रेमी सुकुल कुमार को पुलिस कस्टडी में ले लिया। इसके बाद दूसरी पत्नी गीता बाई को उसके पति को दूरभाष पर पुलिस द्वारा जानकारी दी गई है। जबकि पहली पत्नी ललिता देवी को सकुशल घर भेज दिया गया। इधर एएसआई आलोक कुमार ने बताया कि दोनों महिलाओं को अपने-अपने घर जाने को कहा गया है। और सुकुल कुमार को भी उसके पैतृक गांव रामपुर भेजे जाने की तैयारी है।