5 Feb 2026, Thu

सिंचाई के लिए कुआं पर लगा बिजली मोटर पम्प हुई चोरी, किसान ने थाना में दिया आवेदन

शेयर करें

मोटर से महज 350 मीटर की दूरी पर सोते रह गया किसान

अनुप सिंह

बरडीहा: थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी धर्मेंद्र यादव के कुआं पर लगाया गया बिजली का मोटर पम्प रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया। इस संबंध में धर्मेंद्र यादव द्वारा बरडीहा थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। जिसमें उल्लेख किया है कि कुआं पर मोटर रखा था और 3 फरवरी को शाम 4:00 बजे तक उसे गेहूं का पटवन किए हैं और रात को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी किया गया।

जिसका पैर का निशान भी मौके पर मौजूद है, और मोटर विधिवत खोलकर सेक्शन पाइप को कुआं में गिरा दिया एवं मोटर को लेकर चला गया। जबकि कुआं से 350 फीट दूर पर मेरे पिता सोबरन यादव नीलगाय को भगाने के लिए सोए थे इसके बावजूद भी इतना बड़ा चोरी करने का साहस किया। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ है,और जांच किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *