5 Feb 2026, Thu

घर से गुस्सा कर भागी हुई नाबालिक युवती को पुलिस सकुशल बरामद किया

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: थाना अंतर्गत ग्राम सरकोनी निवासी सुनील साव पिता-अनिल साव के 15 वर्षीय भतीजी को पुलिस ने सकुशल बरामद किया। मिली जानकारी के बुधवार को नाबालिक युवती घर पर बिना बताये कहीं चले जाने की सूचना थाना प्रभारी मोहम्मद असफाक आलम को प्राप्त हुई। उक्त सूचना के आलोक में थाना प्रभारी अशफाक आलम के द्वारा तत्काल मामले की गंभीरता से देखते हुए उक्त लड़की के सकुशल बरामदी हेतु खुद के नेतृत्व में सशस्त्र बलों के साथ छापामारी टीम का गठन किया गया। उक्त छापामारी टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य सूचना तंत्रों के आधार पर महिला थाना प्रभारी, डाल्टनगंज पलामू के सहयोग से उक्त लड़की को गुरुवार को डाल्टनगंज, पलामू से सही सलामत बरामद किया कर थाना लाया गया एवं उसकी माता सीता देवी को सुपुर्द कर दिया गया।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि नाबालिक युति के चाचा के द्वारा जानकारी दिया गया जिसके बाद तत्वरित कार्रवाई करते हुए पलामू पुलिस के सहयोग से लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि नाबालिक युवती की मां डांट फटकार कर दी थी, जिससे नाराज होकर घर से भाग गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *