5 Feb 2026, Thu

आर.के. पब्लिक स्कूल में अंतर-स्कूली हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र स्थित आर.के. पब्लिक स्कूल, उचरी में एक अंतर-स्कूली हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री के.आर. झा और विशिष्ट अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागी छात्रों, शिक्षकों और निर्णायक का स्वागत किया,और इस प्रतियोगिता की अवधारणा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कविताओं के महत्व को बताते हुए कहा कि कविता हृदय की भावनाओं की अभिव्यक्ति है जो समाज को प्रेरित और निर्देशित करती है।

इस प्रतियोगिता में आर.के. पब्लिक स्कूल उचरी, एल.के. पब्लिक स्कूल मझिआंव और विद्या भारती स्कूल बिशुनपुरा के 27 छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया,और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपनी पाठ्यपुस्तकों की कविताओं का उचित हाव-भाव और मुद्राओं के साथ पाठ किया। एल.सी. गर्ल्स हाई स्कूल, कांडी के प्रधानाध्यापक श्री रवि कांत कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के परिणाम:

प्रथम स्थान: नित्या श्री, तन्मय मिश्रा, आरुष रंजन, दिव्यांशी सिंह और आकाश कुमार।

द्वितीय स्थान: खुशबू कुमारी, आराध्या पांडे, अनुराज पांडे, निधि प्रिया, सिंधु कुमारी और अभिलाषा पांडे।

तृतीय स्थान: नंदिनी सिंह, एशल खातून और अदिति पांडे।

प्रधानाचार्य श्री के.आर. झा और अतिथियों ने विजेताओं व प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर आए निर्णायक और स्कूल से आए शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष और प्रसिद्ध शिक्षाविद् श्री अलख नाथ पांडे ने अपने संदेश में विजेताओं को बधाई दी,और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।

प्रतियोगिता का सफल संचालन समन्वयक श्रीमती प्रीति द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर श्री सूर्य श्री, श्री बसंत कुमार, श्री राजेश कुमार पांडे और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *