4 Feb 2026, Wed

चाकू दिखा कर मारपीट करते हुए सीएसपी में रखे समान की लूटपाट व 02 लाख 05 हजार नगद कैश काउंटर से लूट कर फरार होने का लगा आरोप

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी : थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ा खुर्द पंचायत के कसनप गांव निवासी सह सुंडीपुर बाजार स्थित सीएसपी संचालक मुकेश कुमार तिवारी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना को दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मंगलवार की शाम तकरीबन 5:48 बजे चाकू दिखा कर मारपीट करते हुए सीएसपी में रखे समान की लूटपाट व 02 लाख 05 हजार नगद कैश काउंटर से लूट कर फरार हो गए। मुकेश कुमार तिवारी ने गाड़ा खुर्द गांव निवासी पशुपति द्विवेदी पिता राजेन्द्र द्विवेदी पर लूटपाट व प्रिंटर, लैपटॉप आदि की तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है। उसने इस घटना का वीडियो क्लिप भी होने की बात बताई है। इस सम्बंध में पशुपति द्विवेदी से पूछे जाने पर उन्होंने लगे आरोप को निराधार व बेबुनियाद बताया। उन्होंने बताया कि उक्त सीएसपी संचालक मुकेश कुमार तिवारी के पास मेरा 52 हजार 400 रुपया है, मैं लेने गया था। वह लगातार टालमटोल कर रहे हैं। मुझपर गलत आरोप लगाया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने कहा कि यह मामला लूटपाट का नहीं है, बल्कि दोनों के बीच लेन देन का मामला है। दोनों पक्षों से आवेदन दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *