4 Feb 2026, Wed

सिविल जज जूनियर डिवीजन के आदेश पर रमना अंचल अंतर्गत बगौंधा उर्फ रमना में दखल दहानी की गई कार्रवाई

शेयर करें

उमेश कुमार

रमना: सिविल जज जूनियर डिवीजन श्री बंशीधर नगर के आदेश पर बुधवार को रमना अंचल अंतर्गत बगौंधा उर्फ रमना में दखल दहानी की कार्रवाई की गई। न्यायालय के निर्देशानुसार डिग्रीधारी प्रदीप कुमार सिंह व अन्य को कुल 33 डिसमिल भूमि पर कब्जा दिलाया गया।

कोर्ट नजीर रवि किशोर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल सहित पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दखल दहानी से पूर्व न्यायिक पदाधिकारी द्वारा विवादित भूमि की विधिवत मापी कराई गई तथा सीमांकन करते हुए लाल झंडा लगाया गया। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से दखल दहानी की कार्रवाई प्रारंभ कराई गई।

जानकारी के अनुसार खाता संख्या 73 के प्लॉट संख्या 293 में 29 डिसमिल तथा प्लॉट संख्या 294 में 4 डिसमिल, कुल 33 डिसमिल भूमि पर दखल दिलाया गया।

बताया जा रहा है कि उक्त भूमि पर मंदिश कुम्हार का पैतृक संपत्ति के आधार पर पूर्व से दखल-कब्जा था।

कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पहुंचे न्यायिक पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों ने भूमि के एक हिस्से में बने कच्चे मकान को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराते हुए कब्जा दिलाया। कार्रवाई के दौरान मंदीश कुम्हार एवं उनके स्वजनों द्वारा मकान गिराए जाने का विरोध किया गया, लेकिन न्यायालय के आदेश और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के सामने विरोध प्रभावी नहीं हो सका।

दखल दहानी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मौके पर पहुंच गए। मौके पर कोर्ट नजीर रवि किशन सिंह के साथ पुलिस अवर निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, अंचल अमीन कुंदन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *