7 Jul 2025, Mon

नगर पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली और किया गया वृक्षारोपण

शेयर करें

अनुप सिंह

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मझिआंव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा कार्यालय परिसर में बृक्षारोपण किया गया। इस दौरान नगर पालिका कार्यालय से मुख्य बाजार क्षेत्र तक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें नगर पंचायत के अधिकारी,कर्मचारी और महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य शामिल हुए।

रैली के माध्यम से लोगों से हर वर्ष कम से कम पांच पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। रैली के दौरान लोग “हरियाली बढ़ाओ, पर्यावरण बचाओ”, “एक पेड़ – सौ वरदान” जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि लोगों एवं बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम किये गये। बताया कि इस दौरान अपने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने पर्यावरण से जुड़े विषयों पर सुंदर चित्र प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय और स्थानीय विद्यालय परिसरों में वृक्षारोपण किया गया।

मौके पर कार्यपालक

पदाधिकारी शैलेश कुमार , रेफरल चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर गोविंद प्रसाद सेठ,

नगर प्रबंधक राकेश पाठक एवं जितेश कुमार,प्रधान सहायक अनूप तिवारी, नाजिर अमित पाठक, स्वच्छता मिशन प्रभारी राकेश कुमार श्रीवास्तव,नगर मिशन प्रबंधक कौशल कुमार ठाकुर,दीपक मांझी, कनीय अभियंता निखिल पाण्डेय, उमाकांत रवि, संदीप कुमार यादव

विकास कुमार,नीतिश कुमार, स्नेही आनंद,लेखापाल रामकुमार उपाध्याय,तहसीलदार विकास सिंह संत कुमार, मिलेन्द्र पाठक, दिनेश कुमार, मनोज चौधरी

विरेंद्र चौधरी,मुजाहिद अंसारी, विश्वजीत कुमार, विश्वनाथ कुमार सहित सभी कर्मचारी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *