कांडी: भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए हर घर नल जल योजना में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने ने कहा है कि गढ़वा जिले में संचालित हर घर जल नल योजना अनियमितता और भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया है। हर घर नल जल योजना हर घरों शुद्ध जल पहुंचाने वाली योजना के तहत 2022 तक हर घर को शुद्ध जल देना था, लेकिन झारखंड सरकार की उदासीन रवैया और संवेदक की मनमानी के चलते यह योजना केवल कमाऊ खाऊं बन गई है। इससे जनता को इस योजना का कोई फायदा नहीं होने वाला दिख रहा है। केंद्र सरकार द्वारा बड़ा सोच लेकर जनता को हर घर शुद्ध जल पहुंचने का संकल्प लेकर इस योजना को लागू किया गया था, लेकिन संवेदक द्वारा इस योजना को धारा साई कर दिया गया। आलम यह है कि संवेदक द्वारा बेधड़क पीसीसी सड़क को तोड़ कर पाइप लाइन बिछाया जा रहा है, और उसे टूटे हुए सड़क को बनवाया नहीं जा रहा है,जिससे बरसात के मौसम में लोगों को चलना मुश्किल हो जाएगा। इसके साथ-साथ कम गड्ढा खोदकर ही पाइप को डाल दिया जा रहा है। इस तरह से शिवपुर, चचरिया, सेमौरा मरहटिया सहित इसी तरह पूरे जिला में नल जल योजना हाथी के दांत बन कर रह गया है। साथ ही उन्होंने उपायुक्त महोदय से आग्रह किया है कि नल जल योजना में हो रहे अनियमितता की जांच कराई जाए और ठीक ठाक सड़क को तोड़ने से बचाया जाए। अगर योजना पूर्ण करने में सड़क तोड़ा भी जा रहा है तो उसे तुरंत बनवाया जाए। ताकि आम जनों को और असुविधा नहीं हो।