7 Jul 2025, Mon

बीस वर्षो के बाद न्याय की हुई जीत, अपने तीन एकड़ जमीन के लगा दिए तीन वर्ष

शेयर करें

उमेश कुमार

रमना प्रखंड सिलीदाग पंचायत अंतर्गत गड़ई टोला मे शनिवार को तीन एकड़ जमीनी विवाद 20 वर्षो तक चले केश में सिविल जज जूनियर डिवीज़न वंशीधर नगर के द्वारा फैसला के बाद माननीय न्यालय के आदेशानुसार सिविल कोर्ट नाजीर रविकिशोर सिंह प्रोसेसर्वर महेन्द्र राम, श्याम बिहारी राम, पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिनियुक्त महिला पुरुष आरक्षी बल एवं रमना थाना के पुलिस पदाधिकारी के उपस्थिति में दोनों पक्षो की उपस्थिति में दखल दहानी कार्य किया गया। अपने जमीन पर कब्जा के लिए रैयतों को न्याय तो मिला लेकिन 20 वर्ष लग गए। दखल दहानी से पूर्व उभय पक्षो को दिये गये सुचना के अनुसार तय समय पर दखल दहानी कागजात बनाया गया,और लोगों पढ़ कर सुना कर हस्ताक्षर बनाया और विधिपुर्वक ढ़ोल नगाड़ा बजा कर दखल दहानी का काम शुरू किया गया।

जानकारी अनुसार रण देव सिंह (सुखाड़ि सिंह )वगैरह एवं सीता राम वगैरह के बिच तीन एकड़ जमीन की कब्जा को लेकर विवाद हुआ जिसमे उभय पक्ष का विवाद न्यालय पहुंचा और 20 वर्षो के बाद न्यालय का फैसला रण देव सिंह वगैरह के पक्ष में आया जिसे न्यालय द्वारा निर्देशित कर्मियों एवं पुलिस बल के उपस्थिति में दखल दहानी कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *