7 Jul 2025, Mon

पलामू में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू,पहले दिन सतबरवा के रेवारातू एवं उंटारी रोड के लुंबा सतबहिनी में लगा शिविर

शेयर करें

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ: उपायुक्त

अनुप सिंह

जनजातिय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा धरती आबा जन भागीदारी अभियान आज से पलामू जिले में शुरू हुई। अभियान के पहले दिन आज उंटारी रोड प्रखंड के लुंबा सतबहिनी पंचायत एवं सतबरवा प्रखंड के रेवारातू पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया।

इसके अंतर्गत पीवीटीजी परिवारों को भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें योजनाओं को लेकर जागरूक किया गया। उंटारी रोड प्रखंड के लुंबा सतबहिनी में आयोजित शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण कुमार भगत, अंचल अधिकारी वासुदेव राय, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, उप प्रमुख, उप मुखिया विंध्याचल देवी, वार्ड सदस्य, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक सहित सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शर्मा, महेंद्र नाथ शर्मा आदि उपस्थित थे।

सतबरवा के रेवारातू में आयोजित धरती आबा जनभागीदारी कैंप में जिला कल्याण पदाधिकारी सेवा राम साहू, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन, प्रखणड प्रमुख रीना देवी, मुखिया अनिता देवी, उपमुखिया किशुन सिंह ,अंचल निरीक्षक अनीष सिंह आदि उपस्थित थे।


शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सिक्ल शेल टेस्टींग, पीएम किसान सम्मन निधि, जनधन योजना, आय/जाति/आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, केसीसी कार्ड आदि से संबंधित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर संबंंधित पदाधिकारी कर्मी लोगों की समस्या सुनकर उसका निदान कर रहे थे।

पलामू उपायुक्त समीरा एस० ने कहा कि अभियान से पलामू के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले योग्य एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने संबंंधित पदाधिकारियों को गंभीरता से लोगों की समस्या सुनने एवं उसका निदान करने का निदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *