17 Feb 2026, Tue

कांडी प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

शेयर करें

अनुप सिंह

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांडी मण्डल के 13 शक्ति केंद्रों व लगभग 40 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात की 123 वीं एपिसोड को सुना गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शक्ति केंद्रों के प्रभारी मण्डल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे के द्वारा नियुक्त किए गए थे। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार कांडी मंडल के बलियारी बूथ 20 आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात किसानों के बीच सुनाया गया।

जिसमें बूथ कमिटी के साथ भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे, बृजराज दुबे, देवनारायण दुबे, मुकेश दुबे, प्रदीप दुबे, राम चंद्र राम, रामप्यारे पासवान, आदि दर्जनों किसान शामिल हुए।

रामलला दुबे ने बताया कि 30 जून को कांडी बाजार स्थित कर्पूरी चौक पर हुल दिवस मनाया जाएगा।उन्होंने अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *