कांडी-विधायक प्रतिनिधि अतीस कुमार सिंह ने बीडीओ राकेश सहाय को एक पत्र देते हुए प्रखण्ड की खराब सड़कों की मरम्मत करने की मांग किए है। विधायक प्रतिनिधि ने अपने पत्र में लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से प्रखण्ड क्षेत्र में लगातार हो रहे वारिश से सड़कें बहुत खराब हो गयी है।वारिश होने से सड़कों पर पानी जमा हो जाता है।कई जगहों पर सड़कों में गड्ढा हो गया है जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।पैदल चलने वाले व वाहन चालकों को बहुत परेशानी हो रहा है कई बार तो दुर्घटना भी हो गयी है। उन्होंने प्रखण्ड की बदहाल सड़कों को चिन्हित करते हुए उसकी मरम्मत करने के लिए यथोचित करवाई करने की मांग किए हैं।