कांडी प्रखंड क्षेत्र के चोका गांव निवासी सह धनबाद के पुर्व सांसद सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का निधन गुरुवार की देर शाम दिल्ली में स्थित गंगा राम अस्पताल में हो गई। मिली जानकारी के अनुसार श्री दुबे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत थे। वहीं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार श्री दुबे का निधन देर शाम लगभग 7:30 बजे दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हो गई है। वहीं बताया गया कि उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पैतृक गांव चोका लाया जाएगा।
ईधर दुखद खबर सुनते ही विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक श्री नरेश प्रसाद सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि धनबाद के पूर्व सांसद सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अभिभावक स्वरूप आदरणीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे जी के निधन की खबर से मर्माहत हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संपत परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इधर बताते चले की चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का जन्म 2 जनवरी 1946 में हुआ था। और उन्होंने 1970 के मुखिया से अपना राजनीतिक जीवन का करियर की शुरूआत किया। और 1977 में कांग्रेस में शामिल हुए। इसके बाद 1985 से 95 तक दो बार बिहार राज्य के समय विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। इसके साथ-सा द 2000 से 2004 तक झारखंड में विधायक रहे। इसके बाद 2009 में भी विश्रामपुर विधानसभा से निर्वाचित होकर झारखंड सरकार में मंत्री भी रहे। वहीं उन्होंने 2014 में धनबाद लोकसभा सीट से संसद के रूप में चुने गए। श्री चंद्रशेखर दुबे का राजनीतिक जीवन में काफी उतार-चढ़ाव रहा लेकिन उन्होंने 1977 से लेकर 2025 तक कांग्रेस पार्टी से कभी अलग नहीं हुए। वहीं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में लोग अच्छे राजनीतिज्ञ एवं नेता के रूप में मानते थे।
वहीं बताते चले की निधन की खबर क्षेत्र में आज की तरह फैल गई और सोशल मीडिया पर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी अंजू सिंह, भारत सरकार सलाहकार सह भाजपा नेता रामाशीष यादव, भाजपा नेता गुड्डू तिवारी गोवावल, भाजपा नेता रामलाल दुबे, निवर्तमान मझिआंव नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, युवा समाजसेवी विकास दुबे, मारुति नंदन सोनी,सहित अन्य कई राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवियों ने श्री दुबे के निधन पर दुख प्रकट किया है।