भारत सरकार के सलाहकार सह भाजपा नेता रामाशीष यादव की माता जी तथा जे0पी0यादव जी की धर्म पत्नी स्वर्गीय श्रीमती मन्ना देवी जी की मझिआंव-ऊंटारीरोड स्थित पैतृक गांव सिंड़हा में स्कूली बच्चों द्वारा पुस्प गुच्छ तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ग्यारहवीं पुण्य तिथि मनाई गई। वहीं इस दौरान पुत्र-कृष्णा यादव,विश्वनाथ यादव,विजय यादव के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सैकडों गरीब असहाय महिलाओं तथा पुरूषों को राशन तथा अंग वस्त्र प्रदान किया गया। वहीं स्कूली बच्चों के बीच लेखन सामग्री का बितरण किया गया!कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष लोग उपस्थित होकर स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए!
जिनकी पुण्य तिथि मनाई गई। अपने पीछे भरा पुरा परिवार में पती-श्री जे0पी0यादव जी,पुत्र-कृष्णा यादव,विश्वनाथ यादव,विजय यादव, रामाशीष यादव,बेटी-ईंद्रावती देबी के साथ-साथ दर्जनों नाती-पोता रुपी भरा पूरा खुशहाल परिवार छोड़ गयीं हैं! पुरे घर परिवार,समाज के द्वारा उनके पुण्य कर्मो को यादकर नम आंखों से स्मारक पर पुष्प गुच्छ तथा माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी गयी!
इस दौरान घरेलू सदस्यों में श्री जे0पी0यादव जी,कृष्णा यादव,विश्वनाथ यादव,विजय यादव के साथ साथ पंचायत के उप मुखिया कर्मदेव यादव,केवल यादव,श्यामराज यादव,नरेश यादव,मुखराज यादव,सुरेश यादव,उमेश यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।