कांडी -प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026–27 में वर्ग छह की 75 छात्राओं के नामांकन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्षा सूर्यवंती देवी ने की।
बैठक में नामांकन प्रक्रिया, शिक्षा की गुणवत्ता, छात्राओं की उपस्थिति, चयन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अधिक से अधिक योग्य छात्राओं के नामांकन सुनिश्चित करने पर बल दिया।
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद एवं योग्य छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। छात्राओं के नामांकन प्रक्रिया में योग्य एवं जररूत मंद को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। इससे पूर्व विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सभी आगंतुकों का फूल माला व बुके देकर स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम वार्डेन आर उषा की देखरेख में की गई। वार्डेन के द्वारा कहा गया कि विद्यालय में शिक्षा से लेकर हर पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बैठक में थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ,प्रभारी कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, कांडी पंचायत मुखिया विजय राम,समाजसेवी शशांक शेखर, बीपीओ रविंद्र कुमार मेहता, एसआई जूली टुडू, , जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश राम, बीआरपी सुनील कुमार,सीआरपी अरुण कुमार,प्रभु राम ,मनीष कुमार ,ननहक कुमार, प्रदीप राम ,दिनेश कुमार,कामिनी देवी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।