31 May 2026, Sun

आर.के. पीएस में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित; पी.टी.एम. के साथ शैक्षणिक सत्र संपन्न हुआ

शेयर करें

अनुप सिंह

मंझिआंव:– नगर पंचायत क्षेत्र स्थित आर.के. पब्लिक स्कूल, उचरी में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 8वीं और 9वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री के.आर. झा और उपस्थित गणमान्य अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुऐ छात्र-छात्राओं , अभिभावकों और शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना की।

सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रगति पत्र और मेधावी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कक्षा 8 के टॉपर,

कक्षा 8-A

प्रथम -निधि प्रिया -93%,द्वितीय-अजीत कुमार -92.5%

तृतीय -अंतरा कुमारी -91.33% कक्षा 8-B

प्रथम-इशिका विश्वकर्मा -93.33% द्वितीय -आरती कुमारी -90.33% तृतीय -हर्ष राज सिंह -89.5%

कक्षा 9 के टॉपर

कक्षा 9-A

प्रथम -सुमित कुमार -90.83% द्वितीय- अनन्या वर्मा -88.67% तृतीय -आयुषी कुमारी पांडेय -87%

कक्षा 9B

प्रथम -जाह्नवी आनंद -91.5% द्वितीय- केतन सिंह -89.5%

तृतीय -सुशांत कार्तिक- 88.17%

प्राचार्य ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूल की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *