नाली निर्माण से जलनिकासी की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत : नरेश प्रसाद सिंह
अनुप सिंह
मझिआंव:प्रखंड अंतर्गत खरसोता मोड़ के पास 300 मीटर से अधिक आरसीसी नाली निर्माण कार्य में उत्पन्न हो रही समस्याओं को खुद मौजूद रह कर दूर करवाया।
मिली जानकारी के अनुसार सड़क किनारे गैर मजरूआ जमीन होने के बावजूद भी ध्रुप प्रसाद एवं राजा प्रसाद के द्वारा उक्त स्थल को अतिक्रमण कर लिया गया था, और नाली निर्माण कार्य को बाधित किया जा रहा था। इसके बाद ग्रामीणों एवं संवेदक के द्वारा शिकायत मिलने पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह के द्वारा संज्ञान लिया गया। वहीं मंगलवार को अंचल राजस्व कर्मी रमेश पांडेय, अंचल अमीन उतम कुमार एवं प्राइवेट अमीन नवल तिवारी को बुलाकर उक्त स्थल को मापी करवाया गया। जिसके मोड़ पर आ रही समस्याओं को दूर कराते हुए संवेदक को नाली निर्माण कार्य करने का आदेश दिया। स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सार्वजनिक और विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
साथ ही श्री सिंह ने कहा कि नाली निर्माण से क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा, जिससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलजमाव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आरसीसी नाली निर्माण से न केवल जलनिकासी सुचारू होगी, बल्कि सड़क और आसपास के आवासीय क्षेत्रों को भी क्षति से बचाया जा सकेगा।
विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना ही उनके विकास कार्यों का मूल उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं और आगे भी इसी प्रकार विकास कार्यों को गति दी जाती रहेगी।
वहीं इस दौरान मौके पर संवेदक अमित केशरी, धर्मेन्द्र मेहता,द्वारिका राम, भोला साह, विनोद मेहता, शंकर प्रसाद, अनंत तिवारी, बबलू राम, विजय मेहता, अशोक प्रसाद, कामेश्वर चौधरी,नन्दू राम, पप्पू राम, राजकिशोर प्रसाद सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।