अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर मझिआंव के चन्द्री गायत्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि व पलामू उप जोन समन्वयक लखन प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह के देख रेख में पांच कुंडीय हवन यज्ञ किया गया, और विश्वशांति एवं देश की उन्नति के लिए हवन कुंड में यज्ञाहुति डाली गई। इस अवसर पर 60 नये श्रद्धालु महिला व पुरुषों ने गायत्री परिवार की दीक्षा ग्रहण की,और गुरूदेव पंडित श्रीराम शर्मा के द्वारा सतयुग की वापसी एवं धरती पर ही लोगों का विचार परिवर्तन कर देवतुल्य बनाकर स्वर्ग का अवतरण करने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे युग परिवर्तन के महाअभियान को पूरा करने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान ब्यास मंच पर उप जोन समन्वयक लखन सिंह,अशोक विश्वकर्मा,युवा जिला समन्वयक बिरेन्द्र सोंनी,स्वेता कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीक्षा, कर्मकांड एवं भजन गायन आदि कार्यक्रम सम्पन्न कराये गये, और अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया।मौके पर केंद्रीय टोली सदस्य सह जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी, बेचन राम, सुनीता चौरसिया, सीमा सोनी,सरो देवी, धर्मशिला देवी ,श्वेता कुमारी, संजय पाठक, मीरा देवी,मेधा कुमारी, जूली तिवारी, फुलझड़ी देवी,अशोक चौरसिया, रिंकी देवी, नंदलाल प्रजापति, वीरेंद्र प्रसाद,रीता देवी,संतोषी देवी ,विजय कुमार साव, राम प्रसाद पाठक, विनोद कुमार दुबे, बंसी प्रसाद, अखिलेश सोनी,रामरेखा प्रजापति, पारस मिस्त्री, अशोक गुप्ता, देव मुनि विश्वकर्मा, अरुण कुमार सोनी ,आनंद विश्वकर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।