प्रशासन और पब्लिक के बीच पुल का काम करें सोशल मीडिया एक्टिविस्ट : एसडीएम
सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग से कल्याणकारी योजनाओं का हो प्रचार प्रसार
गढ़वा के सामाजिक कार्यकर्ता प्रशासन के लिए निभाते हैं सहयोगी की भूमिका
अनुप सिंह
पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। एसडीएम संजय कुमार के खुले आमंत्रण पर जिले के सक्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उक्त संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे हुए थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करना, प्रशासन और नागरिकों के बीच सामाजिक संवाद को सशक्त बनाना तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक सुझाव प्राप्त करना था। प्रतिभागियों ने क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की जैसे शिक्षा, शहरी आवागमन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और युवाओं की भागीदारी आदि।
एसडीएम श्री संजय कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया आज एक सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसे जनजागरूकता और सकारात्मक सामाजिक बदलाव के लिए प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सक्रिय लोग शासन और नागरिकों के बीच सेतु का काम कर सकते हैं। वे लोग न केवल कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार और उनका लाभ पाने की आसान भीम अपने स्थानीय भाषा शैली में लोगों तक पहुंचा सकते हैं वही धरातल पर जो अंतराल दिखे उसे बिना किसी पूर्वाग्रह के सकारात्मक रूप में उजागर कर प्रशासन को सूचित करने का काम कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गढ़वा की सामाजिक कार्यकर्ता प्रशासन के साथ कंधे से गंधार मिलकर धरातल पर ऑफलाइन रहकर जनहित में काम करते हैं उसी प्रकार से सामाजिक मीडिया के शक्ति रहने वाले लोग जनहित में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपना योगदान दें। उनकी इस अपील पर सभी सदस्यों ने एसडीएम को स्पष्ट किया उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यक्रम में मिले सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
हर मंगलवार को रहती है उत्सुकता, कि इस बार कॉफी पर कौन आ रहा है
बैठक में भाग लेने पहुंचे अग्रवाल परिवार के हर्ष अग्रवाल तथा लाइंस क्लब के अमित कश्यप ने “कॉफी विद एसडीएम” कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अब यह कार्यक्रम काफी लोकप्रिय हो गया है, हर किसी को मंगलवार को इस बात का इंतजार रहता है कि इस सप्ताह किस वर्ग को एसडीएम के यहां कॉफी पर आमंत्रित किया गया है। साथ ही गुरुवार को सभी लोग अखबारों में तलाशते हैं कि किस व्यक्ति ने कॉफी विद एसडीएम में किस मुद्दे को रखा है।
मैन रोड में पुनः डिवाइडर लगाने की मांग
शहर के समाजसेवियों ने अनुमंडल पदाधिकारी से कहा कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान हटाए गए मेन रोड के डिवाइडर्स को पुनः लगा दिया जाए, कुछ लोगों ने मांग रखी कि ज्यादा बेहतर होता यदि ये डिवाइडर स्थाई प्रकृति के बना दिए जाते।
बेहिसाब बिजली बिल के मुद्दे को उठाया
कई लोगों ने शिकायत रखी कि उनके यहां बिजली बिल की रीडिंग लेने कोई नहीं आता है फिर भी उनका बिल अच्छा खासा और नियमित आ रहा है, और दावा किया कि वह बिल किसी रूप में समानुपाती नहीं है, उन्होंने संबंधित विभाग के सक्षम पदाधिकारी से जांच करवाने का अनुरोध किया।
37 लाख सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर राजाराम भी हुए शामिल
कॉफ़ी विद एसडीएम कार्यक्रम के इस एपीसोड में क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से गढ़वा जिले के ही रहने वाले यूट्यूबर राजाराम प्रसाद भी शामिल हुए। श्री राजाराम के यूट्यूब चैनल पर 37 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उनकी एक-एक पोस्ट को करोडों लोग देखते हैं। उन्होंने कहा कि वह सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रचार के लिए अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कॉफी विद एसडीएम जैसे अनूठे प्रशासनिक प्रयास को भी अपने चैनल पर नियमित और से कवर करेंगे।
विभिन्न जन समस्याओं को भी रखा गया
कार्यक्रम में पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सोशल मीडिया से जुड़े लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों जैसे बाजार समिति में अव्यवस्था, ट्रैफिक समस्या, अस्पताल से जुड़ी समस्याएं आदि रखीं जिन पर ससमय आवश्यक पहल करने का एसडीएम ने भरोसा दिलाया गया।
इस दौरान दिवाकर तिवारी, प्रियम सिंह, दिलीप गुप्ता, दौलत सोनी, अंबिका चौधरी, कृषु राज, देव केसरी, प्रियांशु केसरी, मनीष केसरी, विश्वनाथ कुमार, आदर्श कुमार, अमित कश्यप, हर्ष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विनय कश्यप, संतोष अग्रवाल, डॉक्टर ताहा रियाज, अमित मौर्य, शुभम कुमार, सीताराम गुप्ता, राहुल कुमार पांडे, अंशू कांस्यकार, अंकित कुमार पांडे, शुभम गुप्ता, विशाल कुमार आदि ने अपने विचार रखे।