13 Dec 2025, Sat

यहां से दो लोगों ने जेपीएससी परीक्षा पास कर प्रखंड का नाम रौशन किया,लोगों में खुशी

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी प्रखण्ड क्षेत्र से दो लोगों ने जेपीएससी परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रौशन किया।

प्रखंड अंतर्गत सुंडीपुर गांव निवासी सह पोस्टमास्टर उदय कुमार सिंह के 26 वर्षीय एकलौता पुत्र राहुल कुमार सिंह ने झारखण्ड प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में 133 वाँ रैंक लाकर अपने माता पिता सहित गाँव व प्रखण्ड का नाम रौशन किया है। राहुल अपने माता पिता के एकमात्र पुत्र हैं जबकि उनकी तीन बहने हैं। राहुल सिंह तीसरे नंबर पर आते हैं। राहुल सिंह के पिता उदय सिंह ने बताया कि राहुल शुरू से हीं मेधावी छात्र रहा है।उसकी प्रारम्भिक पढ़ाई स्थानीय स्तर पर ही हुआ है। राहुल कुमार सिंह ने मैट्रिक की परीक्षा 2013 में किशुन राज पब्लिक हाइ स्कूल बलियारी से पास किए थे। मां गृहणी हैं।

वहीं दूसरी ओर अधौरा गांव निवासी मानदेव राम के छोटा पुत्र सचिन कुमार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में 164 वाँ रैंक हासिल करने में सफलता हासिल किए हैं। उसकी सफलता से परिवार व गाँव में हर्ष का माहौल है। सचिन तीन भाइयों में सबसे छोटा है।जबकि बड़ा भाई मृत्युंजय कुमार 2015 में यूपीएससी क्लियर किए थे जो वर्तमान में चेन्नई में पोस्टेड हैं। सचिन के पिता मानदेव राम सीसीएल में इंजीनियर के पद पर खलारी में पदस्थापित थे, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सचिन के पिता ने बताया कि सचिन शुरू से हीं मेधावी छात्र रहा है। उसकी शुरुआती पढ़ाई खलारी में हुई है।वह 2010 में मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की है।जबकि 12 वीं की पढ़ाई डीएवी स्कूल रांची से किया है।उसने 2015 में रांची कॉलेज रांची से स्नातक उतीर्ण किया है। वर्तमान में सचिन रेवेन्यू इंस्पेक्टर के पद पर हरिहरगंज पलामू में पदस्थापित हैं। माँ गृहिणी हैं। सचिन का चयन झारखण्ड प्रशासनिक सेवा में होने की सूचना जैसे हीं गाँव व घर के लोगों को मिली सभी के चेहरे खिल उठे। वर्तमान में सचिन कुमार का परिवार खलारी में हीं रहता है। वहीं पंचायत के लोगों ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *