कांडी-प्रखण्ड के स्वयं सेवी संस्था दृस्टियूथ ऑर्गनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर ने डीसी को एक आवेदन देकर कांडी जमा दो उच्च विद्यालय में हो रहे चाहरदीवारी निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता की जांच एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जमा दो उच्च विद्यालय कांडी में चाहरदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा है । निर्माण कार्य में देखा जा रहा है कि आधे हिस्से में पहले से बनी पुरानी दीवार पर हीं इंटें जोड़कर काम किया जा रहा है।यह निर्माण कार्य तकनीकी रूप से सही प्रतीत होता है और न ही गुणवत्ता सही है।इससे छात्रों और विद्यालय की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है।यह अधिकारी की घोर लापरवाही का उदाहरण है। शशांक शेखर ने डीसी से इस निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच की मांग की है। डीसी दिनेश कुमार यादव ने डीईओ को निर्माण कार्य की जांच कर रिपोर्ट देने की बात कहा है।