मझिआंव:- प्रखंड कार्यालय में आउटसोर्सिंग कंपनी एवर ग्रीन से ब्लॉक कॉर्डिनेटर BPMU पंचायती राज के पद पर पदस्थापित पंकज कुमार यादव ने जेपीएससी में 211वाँ रैंक हासिल किए। जिससे प्रखंड कर्मियों में काफी उत्साह देखा गया।
इसके साथ-साथ प्रखंड कर्मी कार्तिक कुमार, अमर कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, शैलेश कुमार, सतीश कुमार सिंह, खरसोता पंचायत मुखिया प्रतिनिधि विजय राम, एवं अनिल ठाकुर के द्वारा मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
विशेष जानकारी देते हुए पंकज कुमार यादव ने बताया कि मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत रेजो गांव के निवासी हूं। हमारे पिता जी नहीं है और मेरे अभिभावक मेरे बड़े भैया दीपक कुमार यादव धुरकी में चिकित्सा पदाधिकारी हैं और यहां तक पहुंचाने में उनका भरपूर सहयोग है। उन्होंने बताया कि 2011 में मैट्रिक की परीक्षा दिया था। और 2018 में ग्रेजुएशन और बीटेक किया। इसके बाद मैं जेपीएससी की परीक्षा की तैयारी करते हुए आउटसोर्सिंग के माध्यम से मार्च 2025 में मझिआंव प्रखंड में ज्वाइन किया था। साथ ही उन्होंने कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है।