जिला के वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार बरडीहा थाना परिसर में ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीओ राकेश सहाय ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से थाना क्षेत्र के दोनों समुदाय के लोग भाग लिए। इस दौरान बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने कहा कि ईद पर्व हो यह रामनवमी पर दोनों ही पर्व दोनों समुदाय के लिए बहुत ही अहम पर्व है। दोनों समुदाय के लोग अपने-अपने पर्व को मा आस्था का पर्व मानते हैं। जहां ईद पर व भाईचारे का पर्व है और लोग अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मिलजुल कर मनाएं ताकि क्षेत्र का नाम हो। साथ ही उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व मिलजुल कर मनाने की जरूरत है। साथ ही कहा कि न्यायालय के निर्देशानुसार कोई भी पर्व में डीजे का इस्तेमाल नहीं करना है। अगर ऐसा होता है तो उससे जुड़े लोगों के खिलाफ शासन प्रशासन कार्रवाई करने मजबूर होगा। इसलिए हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि दोनों ही पूर्व शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्वक मनाएं।
इधर शांति समिति के बैठक के दौरान थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने कहा कि ईद पर्व भाईचारे का पर्व है जिसमें हम सभी लोगों को मिलजुल कर खुशहाली से पर्व को मानना है। वहीं रामनवमी पर भी मा आस्था का पर्व है जो हर जगह लोग खुशहाली से मनाते हैं इसमें हम सभी को एक साथ मिलजुल कर सहयोग से पर्व मनाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया एवं अन्य मीडिया के माध्यम से सौहार्द एवं भाईचारे को बिगड़ने के लिए भड़काऊ पोस्ट करते हैं तो उन्हें चिन्हित किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति गलत कार्य करता है तो थाना को सूचना करें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्देशानुसार डीजे पर प्रतिबंध है इसलिए दोनों समुदाय के माननीय लोगों से अपील है कि अपने-अपने क्षेत्र में डीजे का प्रयोग नहीं करें। और त्योहार मिलजुल कर मनाएं।
वहीं दोनों समुदाय के बीच हर एक बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए बताया कि पर्व जो भी हो फर्ज बनता है कि हम सब मिलजुल कर मनाएं और सफल बनाएं। मौके पर निवर्तमान बीस सुत्री अध्यक्ष शिवप्रसाद गुप्ता, एसआई अनिल कुमार, मृत्युंजय राय, जतरो बंजारी मुखिया प्रतिनिधि- नसरुद्दीन अंसारी,सलगा पंचायत पूर्व मुखिया प्रतिनिधि दीपक सिंह, विश्ववनाध साह , मुद्रिका चंद्रवंशी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।