3 Feb 2026, Tue

नगर निकाय चुनाव में वार्ड पार्षद के लिए 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, देखिए किसने कहां से किया नामांकन

शेयर करें

कुल नामांकन हुए 22

अनुप सिंह

मझिआंव:- नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों एवं क्षेत्र के 12 वार्डों में वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म खरीदने एवं निर्देशन पत्र जमा करने की होड़ लगी है। बताते चलें कि मंगलवार को मझिआंव प्रखंड सह अंचल कार्यालय से दो वार्ड पार्षदों ने वार्ड नंबर 2 से एक एवं वार्ड नंबर 11 के एक टोटल अभी तक 60 नामांकन फार्म की बिक्री हो चुकी है।

जिसमें मंगलवार को वार्ड नंबर 1 के लिए प्रदीप साव एवं दो से सुनीता देवी, रीता देवी वार्ड तीन से बसंत कुमार, प्रशांत कुमार दुबे, वार्ड 4 से से लक्ष्मी देवी, कुमारी संगीता ने अपने समर्थकों के साथ मझिआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती कनक के समक्ष नामांकन दाखिला किया। इसी तरह वार्ड पांच से एक सुनील कुमार, वार्ड 6 से राधा देवी, वार्ड 7 से 2 वीरेंद्र प्रसाद एवं निवर्तमान वार्ड पार्षद पार्वती कुंवर, वार्ड 8 से श्रुति कुमारी ने रंका अंचल अधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी शिवपूजन तिवारी के समक्ष नामांकन दाखिला करवाया। इसी प्रकार वार्ड 12 से भगवान शर्मा ने बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिला किया। वहीं निर्देशन पत्र जमा करने के दौरान कार्यालय परिसर से बाहर तक अपने समर्थकों के साथ नारे लगाते हुए पहुंच रहे हैं और नाम निर्देशन फॉर्म जमा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को देखा गया कि वह शांतिपूर्वक अपने समर्थन के साथ पहुंच रहे हैं। वहीं दिन प्रतिदिन नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी काफी तेज होते जा रहा है और प्रत्याशी जनसंपर्क में भी जुटे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *