कांडी: श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ समिति बलियारी की बैठक रंका मोड़ गढ़वा स्थित पेट्रोल पंप पर संपन्न हुआ। बैठक में यज्ञाचार्य तपोमूर्ति संत श्री सुन्दर राज (यतिराज) स्वामी जी महाराज की सहमति के बाद उनके द्वारा एक माह का प्रवचन एवं यज्ञ की तिथि का निर्धारण हुआ जिसके अनुसार ग्राम बलियारी ठाकुरबाडी स्थित यज्ञस्थल पर संत श्री सुन्दर राज (यतिराज) स्वामी जी महाराज के द्वारा दिनांक 03 मार्च 2026 से एक माह तक प्रतिदिन प्रवचन किया जाएगा। दिनांक 04 अप्रैल 2026 को विशाल जलयात्रा का आयोजन होगा जबकि दिनांक 05 अप्रैल 2026 से अग्नि प्रवेश के साथ 5 दिवसीय यज्ञ प्रारंभ होकर दिनांक 09 अप्रैल 2026 को पूर्णाहूति के साथ यज्ञ संपन्न किया जाएगा।
यज्ञ समिति द्वारा आगामी प्रवचन एवं यज्ञ की तैयारी को लेकर निम्नलिखित निर्णय लिया गया :-
जिसमें दिनांक 03 मार्च 2026 से यज्ञकर्ता तपोमूर्ति संत श्री सुन्दर राज (यतिराज) स्वामी जी महाराज के प्रवास से पूर्व कुटिया निर्माण, आवासन, भोजन, पेयजल, शौचालय, स्नानागार, की व्यवस्था करना।
स्वामीजी के बलियारी प्रवास के बाद प्रतिदिन प्रवचन किया जाएगा तथा उसी दौरान स्वामी जी के देख-रेख में यज्ञशाला, भण्डारा, प्रवचन स्थल का चयन कर मैप तैयार किया जाएगा उसी मैप के अनुसार सभी निर्माण कार्य पूर्ण किए जाएँगे।
ग्राम बलियारी के आस-पास सभी ग्राम के प्रमुख लोग जो समाजिक/धार्मिक कार्य में आगे रहते हैं वैसे लोगों को आमंत्रित कर सबके साथ बैठक कर महायज्ञ में सहयोग हेतु आग्रह किया जाएगा।
श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के आयोजन हेतु चन्दा संग्रहण के कार्य को गति देने पर सर्वसम्मति से बल दिया गया। बताया गया कि चन्दा पैड की छपाई हो गई है सिर्फ पम्पलेट की छपाई होकर बुधवार तक आ जाएगा।
08 फरवरी 2026 (रविवार) को दिन 12 बजे चन्दा पैड और पम्पलेट के साथ सभी लोग बलियारी ठाकुरबाड़ी पर उपस्थित होकर बैठक करेंगे और उसके पश्चात् उसी दिन ठाकुर जी के आदेश से श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए चन्दा संग्रहण का कार्य अपने ग्राम से प्रारंभ किया जाएगा। इसी के साथ अगले रविवार तक के लिए बैठक की कार्यवाही को स्थगित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता आनन्द प्रकाश (अनु) दुबे एवं संचालन विनोद कुमार दुबे के द्वारा किया गया बैठक में छोटन दुबे, सुशील (डाक्टर) दुबे, रामप्रवेश दुबे, बबन दुबे, धर्मेन्द्र दुबे, शशिकांत (डबलू), अरविंद (बबलू), शशिकान्त (सोनू) द्विवेदी, संतोष दुबे, राजेश (गुडु) दुबे, गोपाल यादव, कौशल कुमार, सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।