18 Feb 2026, Wed

मंडरा गाँव में मृतक सुनील पासवान के परिजनों से मिले सांसद

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी-पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने शनिवार को मंडरा गांव जाकर मृतक सुनील पासवान के परिजनों से मिल कर उन्हें दुःख की घड़ी में सांत्वना दिए।उन्होंने कहा कि इस परिवार के साथ अन्याय हुआ है आपको न्याय मिलेगा।

सांसद ने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही।अभी तक तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है । मृतक की पत्नी सविता देवी ने सात लोगो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।मालूम हो कि बुधवार को मंडरा गाँव निवासी सुनील पासवान को अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *