6 Apr 2026, Mon

नगर पंचायत के कर्मियों द्वारा तिरंगा जागरुकता रैली निकालकर चलाया गया जागरूकता अभियान

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:- “हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता” कार्यक्रम के तहत मझिआंव नगर पंचायत के नगर प्रबंधक जितेश कुमार के नेतृत्व में कर्मियों द्वारा तिरंगा जागरुकता रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया गया। रैली नगर पंचायत कार्यालय से निकलकर ब्लॉक मोड़ मुख्य पथ होते बाजार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुनः नगर पंचायत कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ।

इस संबंध में नगर प्रबंधक ने बताया कि रैली के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा एवं हर घर स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।और यह कार्यक्रम 15अगस्त 25 तक चलाया जायेगा। जिसके तहत रंगोली ,तिरंगा वितरण,स्वयं सहायता की महिलाएं को जागरुक करना ताकि सभी हर घर तिरंगा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक हो। इस अभियान में नगर प्रबंधक राकेश कुमार पाठक, सीएलटीसी,कनीय अभियंता एवं सभी कार्यालय कर्मी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *